इन्दिरा प्रियदर्शनी अवार्ड समारोह 21 को

शिक्षा, कला ,सांस्कृतिक एवं खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली  400 प्रतिभाएँ होंगी सम्मानित
 बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बेटी को आगे बढ़ाओ                                                                              अजमेर। जवाहर फाउंडेशन, पूर्वांचल जन चेतना समिति  चैरिटेबल ट्रस्ट, प्रिंस सोसायटी एवं एलएनजे ग्रुप भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में बालिका शिक्षा एवं खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए 21 दिसंबर शनिवार को अपरान्ह 2:00 बजे अजमेर इन्दिरा प्रियदर्शनी  अवार्ड (प्रतिभावान सम्मान) समारोह का आयोजन किया जायेगा।                                                                                                                          पूर्वांचल जन चेतना समिति के मैनेजिंग ट्रस्टी एवं कार्यक्रम संयोजक रजनीश वर्मा ने बताया कि बालिका शिक्षा  एवं खेल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से  पूर्व प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी  श्रीमती इंदिरा गांधी की स्मृति में आयोजित  समारोह में 400 बालिकाओं को सम्मानित करने का लक्ष्य रखा गया है और प्रत्येक विद्यालय से  10 छात्राओं का चयन किया गया है।।   प्रियदर्शनी के जन्मदिवस पर आयोजित समारोह में सत्र 2018-19 में 12वीं कक्षा की शैक्षणिक क्षेत्र  में  विद्यालय का नाम रोशन करने वाली बालिकाओं के साथ-साथ  विभिन्न खेलों में  जिला स्तर प्रदेश स्तर पर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट  प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी  छात्राओं को  सम्मानित करने का  पहली बार आयोजन किया जा रहा है  जो  यह संदेश देती है  कि खेलकूद भी  आप एक कैरियर के रूप में  चुनाव कर सकते हैं।कार्यक्रम के संयोजक रजनीश वर्मा ने बताया कि समारोह को सफल बनाने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आयोजन समिति का  गठन किया है जिसमें  संयोजक -रजनीश वर्मा ,राजेंद्र गोयल रंजीत मल्लिक शिव कुमार बंसल .सबा खान सुनीता भाटी इफ्तिखार खान नवीन कच्छावा डॉ सुरेश गर्ग गिरधर तेजवानी सौरभ यादव लोकेश चारण गजेंद्र बोहरा शैलेंद्र अग्रवाल  डॉ मन्सुर डॉ संजय पुरोहित सुनीता चौहान डॉ सुनील लारा ज्योति करवानी द्रोपदी कोली कान्ता भट्ट गुल मोहम्मद ताराचंद गहलोत विजय पाराशर कीर्ति हाडा वैभव जैन नीता कैन निखिल टंडन  निक्की तुनवाल, दिनेश के शर्मा मनीषा मीणा लक्ष्मी बुन्देल शहनाज खान अरुणा कच्छावा रजनी कहार संगीता बंजारा आशा राणा इंदिरा सुनिया सीमा देवी जाजोट स्नेह लता अग्रवाल शहनाज आलम विमला नारावत आदि को शामिल किया गया है। 
समारोह में पूर्वांचल जन चेतना समिति  के संरक्षक एवं उद्योगपति  रिजु झुनझुनवाला के निर्देशानुसार राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुहिम  गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन के तहत गोवंश बचाओ बेटी पॉलिथीन हटाओ कार्यक्रम के तहत टीम पूर्वांचल द्वारा कपड़े के थैले का लोकार्पण एवं वितरण भी किया जायेगा।