इस शहर में कर्मचारियों को मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी, जानिए किस इंडस्ट्री में काम करने का है सबसे ज्यादा फायदा

                                                                       


नई दिल्ली, पीटीआइ। बेंगलुरु को देश का सबसे खर्चीला शहर का टैग मिला है। दरअसल, आईटी इंडस्ट्री के लोगों की सैलरी बाकी इंडस्ट्री के लोगों की तुलना में ज्यादा होती है और बेंगलुरु को आईटी का हब भी माना जाता है। रैंडस्टैड इनसाइट्स सैलरी ट्रेंड्स रिपोर्ट 2019 के अनुसार, नौकरी के लिए बेंगलुरु में जूनियर स्तर पर कंपनी की (CTC) 5.27 लाख रुपये, मध्य स्तर के लिए 16.45 लाख रुपये और वरिष्ठ स्तर के लिए 35.45 लाख रुपये बैठती है।


2017 और 2018 में सैलरी ट्रेंड रिपोर्ट में बेंगलुरु टॉप में शामिल था। जबकि जूनियर लेवल के लिए हैदराबाद (5 लाख रुपये) और मुंबई (4.59 लाख रुपये) दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। मुंबई (15.07 लाख रुपये) और दिल्ली (14.5 लाख रुपये) मध्य-स्तर के लिए भी चुने गए। रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई (33.95 रुपये) और पुणे (32.68 लाख रुपये) सीनियर लेवल के लिए लिस्ट में शामिल रहे। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि आईटी उद्योग के कर्मचारियों को जूनियर स्तर पर CTC (4.96 लाख रुपये) और सीनियर लेवल पर (35.84 लाख रुपये) मिलती है।