मशहूर डांसर सपना चौधरी नव वर्ष पर अजमेर में दिखाएगी जलवा,पैराडाइस रिसोर्ट में लगाएगी ठुमके

अजमेर।   हरियाणा  की विख्यात डांसर सपना चौधरी नव वर्ष पर अजमेर मेंअपने डांस का जलवा दिखाएगी नव वर्ष के अवसर पर 1 जनवरी को अजमेर के परबतपुरा बाईपास, जयपुर रोड स्थित  रॉयल पैराडाइस रिसोर्ट में अपने डांस का जलवा दिखाने आ रही है


                                                                                                जिसको लेकर अजमेर शहर के युवाओ में काफी उत्साह है अजमेर जिले में सपना का यह पहला डांस शो होगा, जिसमे सपना ठुमके लगाती नजर आएगी, अजमेर के इंडोर स्टेडियम में सपना के कार्यक्रम को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया की अजमेर में पहली बार सपना चौधरी नव वर्ष कार्यक्रम में नव वर्ष को यादगार बनाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसको लेकर शहर के युवाओ में खासा उत्साह नजर आ रहा है