पुलिस ट्रेनिंग से महिलाएं आत्मरक्षक बनेंगी, प्रोफेशनल ट्रेनर्स देंगे इंडोर व आउटडोर प्रशिक्षण

पुलिस लाईन सिरोही में महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र का शुभारम्भ एक जनवरी को
जयपुर/सिरोही। लगातार बढ़ रहे महिला अपराधों पर अंकुश के मद्देनजर राजस्थान पुलिस ने तेरह साल से अधिक उम्र की बालिकाओं एवं युवतियों को सात दिवसीय विशेष आत्म रक्षा का प्रशिक्षण देने की तैयारी शुरु कर दी है।  पुलिस महिलाओं को आत्मरक्षक बनाएगी। महिलाओं को प्रोफेशनल ट्रेनर्स के जरिए नि:शुल्क इंडोर और आउटडोर ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए हर जिले में 1 जनवरी से महिला शक्ति आत्मरक्षा प्रशिक्षण केन्द्र खुलेंगे।
पुलिस लाईन सिरोही में महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र का शुभारम्भ एक जनवरी को किया जाएगा। केंद्र में 13 वर्ष से अधिक आयु की कोई भी कामकाजी, गृहणी महिला, अध्ययनरत बालिका, शिक्षण संस्थाएं एवं अन्य संस्थाएं अपनी संस्था में अध्ययनरत महिला/बालिकाओं का नामांकन करा सकती है एवं जो अभिभावक अपनी बच्चियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दिलवाना चाहते है, वो इस केन्द्र पर नामांकन करवा सकते है। यह आत्म रक्षा प्रशिक्षण साप्ताहिक व पुर्णत: निशुल्क होगा, जिसके आवेदन फॉर्म कार्यालय जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही में व पुलिस लाईन सिरोही में कार्यालय समय पर उपलब्ध होंगे। महिला शक्ति आत्मरक्षा प्रशिक्षण के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 9460038660 पर सम्पर्क कर सकते है।
 डीजीपी के अनुसार सात दिन की ट्रेनिंग में योगा, मुक्केबाजी, किक मारने, वार्मअप एक्सरसाइज, कराटे, सायबर सिक्योरिटी, सोशल मीडिया सेफ्टी टिप्स दिए जाएंगे। ट्रेनिंग के बाद प्रमाण पत्र दिया जाएगा। ट्रेनिंग में 13 साल से अधिक उम्र की सभी बालिकाएं और महिलाएं अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगी। यह सेंटर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट फॉर क्राइम अगेन्स्ट वीमन के अधीनस्थ कार्य करेगा और इसका सुपरविजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व पुलिस उपाधीक्षक करेंगे। प्रशिक्षण केन्द्र में कम से कम 10 प्रशिक्षणार्थियों को बैंच होगा और ट्रेनिंग रोजाना शाम 4 से 6 बजे की दी जाएगी। इसमें आधा घंटा इंडोर और डेढ़ घंटे आउटडोर ट्रेनिंग होगी। ट्रेनिक के पहले दिन सेफ्टी अवयेरनेस ट्रैवलिंग, होटल स्टे और पब्लिक पैलेस - वार्मअप, कराटे, पंच और फॉरवर्ड पॉजिशन ट्रेनिंग, दूसरे दिन महिला अपराधों के कानून और अधिकारों की जानकरी - वार्मअप, हैंड मूवमेंट, ब्लॉकिंग, अलग-अलग प्रकार की किक्स, तीसरे दिन राज्य पुलिस महिला सुरक्षा से संबंधित योजनाओं की जानकारी- वार्मअप, कराटे फॉरवर्ड, बैकवर्ड मूवमेंट, चौथे दिन अलग प्रकार की तकनीक और पर्स में रखने योग्य हथियारों की जानकारी- योगा, अलग-अलग प्रकार की किक्स, ब्लॉकिंग, थ्रोस, पांचवे दिन कार्यस्थल पर सेक्सुअल हेरेसमेंट और घरेलू हिंसा कानून की जानकारी- योगा, यूएसी अभ्यास, छठे दिन सायबर सिक्योरिटी और सोशल मीडिया सेफ्टी टिप्स- योगा यूएसी अभ्यास और 
सातवे दिन रिविजन और वेलेडीक्शन कराया जाएगा