पाक जायरीन का जत्था 28 फरवरी की रात्रि 8 बजे अजमेर पहुंचेगा

ख्वाजा साहब के 808 वे उर्स में शामिल होने कल अजमेर पहुंचेंगे पाक जायरीन 


अजमेर।  जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि पाक जायरीन का जत्था 28 फरवरी की रात्रि लगभग 8 बजे अजमेर पहुंचेगा। जिन्हें केन्द्रीय बालिका विद्यालय में ठहराया जाएगा। उन्होंने नगर निगमसार्वजनिक निर्माण विभागजलदाय विभागरोडवेजचिकित्सा एवं स्वास्थ्यविद्युतशिक्षाअल्पसंख्यकरेलवेएनआईसीरसद तथा दरगाह कमेटी के अधिकारियों को उनके द्वारा किए जाने वाले विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी सौपी। उन्होंने बताया कि जत्थे के लिए सम्पर्क अधिकारी तथा सहायक सम्पर्क अधिकारी नियुक्त कर दिए गए है। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को दिल्ली से अजमेर तक उनके लाइजन के लिए लगाया गया है। उन्होंने बताया कि बालिका विद्यालय में अस्थायी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्थायी कैम्प में विभिन्न विभागों के लगाए गए कर्मचारियों को परिचय पत्र जारी किए जाएंगे। परिचय पत्र के अभाव में प्रवेश निषेध रहेगा।


" alt="" aria-hidden="true" />


पुलिस महानिरीक्षक हवा सिंह घुमरिया ने बताया कि पाक जायरीन के ठहराव के दौरान पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।


पुलिस अधीक्षक कु. राष्ट्रदीप ने बताया कि पाक जायरीन के आने के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। एक उप पुलिस अधीक्षक रैंक का अधिकारी नियुक्त रहेगा।


बैठक में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त सत्तार खानअतिरिक्त जिला कलक्टर  कैलाश चंद शर्मा, सुरेश कुमार सिंधी एवं  हीरालाल मीणाअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीआरपी मनीष कुमारएडीए आयुक्त गौरव अग्रवालउपखण्ड अधिकारी श्रीमती अर्तिका शुक्लादरगाह कमेटी के नाजीम शकील अहमद सहित समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।