विरोध-प्रदर्शन की आशंका को लेकर मुंबई पुलिस हुई अलर्ट

गेटवे ऑफ इंडिया पर विरोध-प्रदर्शन की आशंका को लेकर मुंबई पुलिस हुई अलर्ट


मुंबई: दिल्ली में भड़की हिंसा को देखते हुए मुंबई में पुलिस ने गेटवे ऑफ इंडिया के पास विरोध-प्रदर्शनों की आशंका के चलते सतर्कता बढ़ा दी है। एक अधिकारी ने सोमवार रात को यह जानकारी दी।


अधिकारी के अनुसार दक्षिण मुंबई में ताज महल पैलेस होटल के पास स्थित गेटवे ऑफ इंडिया के आसपास बड़ी तादाद में पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।